राजस्थान बॉर्डर पर हो रही बच्चे की सर्चिंग:पार्वती नदी में डूबे थे चाचा-भतीजे; पहले दिन ही मिल गया था चाचा का शव

जिले के बजरंगगढ़ इलाके में दो लोग पार्वती नदी में डूब गए। दोनों मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे। वहां से लौटते समय नदी में नहाने लगे और डूब गए। इनमे एक युवक और एक नाबालिग शामिल है। शुक्रवार को चाचा का शव मिल गया था। SDERF की टीम भतीजे की तलाश कर रही है। दो दिन से उसकी तलाश जारी है। रविवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। राजस्थान बॉर्डर पर तीन सर्चिंग कर रही है। बता दें कि बजरंगगढ़ थाना इलाके के पिपरोदा गिर्द के रहने वाले दीपक अहिरवार(22) और अरुण अहिरवार(11) अपने परिवार के साथ नरसिंहगढ़ तरफ कमल कोठरी मंदिर पर दर्शन करने गए थे। उनके परिवार में किसी को पैरालिसिस हो गया था तो वे परिक्रमा करने गए हुए थे। वहां से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे दोनों जंजाली के पास पार्वती नदी में नहाने लगे। नहाते हुए अरुण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखा उसके चाचा बचाने गए और वह भी डूब गए। परिवार के लोगों के सामने ही वह डूब गए। सूचना मिलते ही SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगली चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची। SDERF की टीम ने दोनों की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम को चाचा का शव मिल गया। भतीजे की तलाश जारी रही। रात में सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर SDERF ने सर्चिंग शुरू की, हालांकि दूसरे दिन भी सफलता हासिल नहीं हुई। राजस्थान बॉर्डर पर सर्चिंगभतीजे की तीन दिन से लगातार सर्चिंग जारी है। सर्चिंग कर रही टीम को किसी ग्रामीण ने बताया कि धरनावदा से आगे बच्चे को बहते हुए देखा था। ऐसे में अब टीम को आशंका है कि बच्चा बहते हुए काफी आगे निकल गया है। इसलिए टीम अब राजस्थान बॉर्डर पर उसकी सर्चिंग कर रही है। रविवार को SDERF की तीन फतेहगढ़ तरफ पाटी गांव में पहुंची। यहां बच्चे की सर्चिंग शुरू की है।