शास. वाहन चालक यांत्रिकीय कर्म. संघ के संभागीय अध्यक्ष मोतीलाल- जिलाध्यक्ष संदीप बने

छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 2 अगस्त। कर्मचारी भवन, नगर निगम स्कूल के सामने, जगदलपुर में शासकीय वाहन चालक/यांत्रिकीय कर्मचारी संघ, जिला बस्तर (छ.ग.) की बैठक शनिवार को प्रांत अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अध्यक्षता एवं शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौहान के मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान निर्वाचन कर सर्वसम्मति से नए कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें निर्विरोध संभाग अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा एवं जिला अध्यक्ष संदीप कुमार सोनपिपरे चुने गए। संभागीय अध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी वाहन चालकों का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि संघ से जुड़ी हर समस्याओं के समाधान हेतु मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। एकता में ही शक्ति है। जिला अध्यक्ष श्री सोनपिपरी ने भी अपने नई दायित्व के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से श्री वर्मा अपनी विगत वर्षों में सेवा देकर संघ को मजबूत किए हैं ठीक उसी तरह मैं भी सभी वाहन चालकों के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। उपरोक्त निर्वाचन के दौरान विशेष रूप से संघ के प्रांत अध्यक्ष मनीष ठाकुर, प्रदेश महामंत्री आर. के. नायर, प्रदेश सचिव शशिकांत बजाज, प्रदेश प्रमुख सलाहकार नंदू जलक्षत्रे, सूरज सोनी, जिला अध्यक्ष कोंडागांव चमन लाल वर्मा व अन्य पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, उपाध्यक्ष जी .एल. यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संघ के सदस्य प्रकाश मेश्राम, शत्रुघन साहू, मनोज पुजारी, महेश पुजारी, खेमसिंह सोरी, मोहम्मद इरफान खान, अंतूराम, भुवन देवांगन, दीपक बाग एवं अन्य सदस्यगण की मौजूदगी रही।