ट्रक साइड वॉल से टकराकर खाई में लटका, 72 घंटे से जाम की स्थिति
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 25 मार्च। केशकाल घाटी में सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम घाटी के चौथे मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटी उतरते समय ट्रक अनियंत्रित होकर साइड वॉल से टकरा गया और खाई में लटक गया। गनीमत रही कि साइड वॉल के कारण ट्रक पूरी तरह नीचे नहीं गिरा, जिससे चालक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा सडक़ पर ही फंसा रहा, जिससे मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बावजूद इसके, पिछले 72 घंटों से घाटी मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, क्षेत्र में लौह अयस्क से भरे भारी वाहनजो जगदलपुर, बैलाडीला और नारायणपुर से निकलकर केशकाल घाटी होते हुए रायपुर की ओर जाते हैंलगातार यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
ओवरस्पीडिंग, ओवरटेकिंग और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं जाम की स्थिति भी बनी रहती है।