बालाघाट में ने मनाई वीर बिरसा मुंडा की जयंती:नपा अध्यक्ष बोलीं- देश और समाज के लिए वीर बिरसा मुंडा का त्याग अविस्मरणीय

बालाघाट में धरती आबा क्रांतिकारी वीर बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को 149 वीं जयंती मनाई गई। नगरीय क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास बिरसा मुंडा चौक पर उनकी भव्य प्रतिमा पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री मौसम हरिनखेड़े, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा चौक में जयंती पर हम सभी आज उन्हें याद कर नमन कर रहे है। उन्होंने देश और समाज के लिए जो आदर्श स्थापित किया और आंदोलन के माध्यम से संघर्ष के रास्ते पर चलने की जो प्रेरणा हमें दी है, उससे हम सबको सीखने की जरूरत है। उन्होंने धर्म, संस्कृति को बचाने और हिंसा के खिलाफ और अधिकार के लिए लड़ना सीखाया। जिनका देश और समाज के लिए किया गया त्याग, अविस्मरणीय है। भाजपा युवा नेत्री मौसम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अपने सामाजिक बंधुओं के हितार्थ सर्वस्व समर्पण करने वाले वीर बिरसा मुंडा को आज हम शत-शत नमन कर रहे हैं।