भोपाल के टीटी नगर में योग दिवस पर कार्यक्रम:आयोग के अध्यक्ष बोले- स्क्रीन टाइम से मेमोरी लॉस बढ़ रहा, योग इसका समाधान

भोपाल के टीटी नगर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था। राघवेंद्र शर्मा ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार स्क्रीन टाइम जितना बढ़ता है, उतनी ही हमारी स्मरण शक्ति (मेमोरी) कमजोर होती जाती है। लोगों की याद रखने की क्षमता लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से बाहर निकलने के लिए जीवन में योग बहुत जरूरी है। हमारे सामने एक तरफ मेडिसिन है तो दूसरी तरफ मेडिटेशन। हमें तय करना है कि क्या अपनाना है। एक तरफ विधान है तो दूसरी तरफ दवाओं की दुकान। भारत में 12% लोग ही नियमित योग करते हैं कल यानी 21 जून को इंटरनेशनल योग डे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 30 करोड़ लोग नियमित योग करते हैं, जिसमें साढ़े तीन करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। भारत में सिर्फ 12% लोग नियमित योग करते हैं। नियमित योग से अल्जाइमर्स का रिस्क 37% कम कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की साल 2023 की एक स्टडी के मुताबिक नियमित योग अभ्यास से मेमोरी शार्प होती है, अल्जाइमर्स का रिस्क 37% कम होता है और मेंटल हेल्थ इंप्रूव होती है। कुछ ऐसे ही नतीजों पर पहुंचे थे साल 2002 में स्टैनफोर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर्स, जब उन्होंने रेगुलर योग प्रैक्टिस करने वाले 300 लोगों का ब्रेन स्कैन किया और पाया कि उनका ब्रेन किसी सामान्य व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ था। ---------- ये खबर भी पढ़ें… बड़ा तालाब से टीटी नगर तक गूंजा योग का संदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हजारों युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। पूरी खबर पढ़ें…