रेलवे ने नीट परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त कोच लगाए:रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में सुविधा, इंटरसिटी रीशेड्यूल, भुसावल एक्सप्रेस सतना तक आएगी

नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग का विस्तार किया गया है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में दो अस्थाई जनरल कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस (18247) में ये अतिरिक्त कोच अपने प्रारंभिक स्टेशन बिलासपुर से 19 से 21 जून तक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, वापसी में रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (18248) में 20 से 22 जून तक ये कोच लगाए जाएंगे। जबलपुर-रीवा इंटरसिटी 1 घंटा 25 मिनट देरी से चलेगी रेलवे सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि 21 जून को जबलपुर-रीवा (22189) इंटरसिटी एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना होगी। अब इस ट्रेन का नया प्रस्थान समय शाम 6 बजकर 30 मिनट निर्धारित किया गया है। भुसावल एक्सप्रेस का कटनी की बजाय सतना तक विस्तार परीक्षा के मद्देनजर भुसावल-कटनी एक्सप्रेस के मार्ग को सतना तक बढ़ाया गया है। 20 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन भुसावल से चलने वाली भुसावल-कटनी एक्सप्रेस (19013) कटनी के बजाय सीधे सतना स्टेशन तक जाएगी। वापसी में सतना से शाम 7 बजे चलेगी गाड़ी वापसी के दौरान 21 जून को कटनी-भुसावल एक्सप्रेस (19014) कटनी की जगह सतना स्टेशन से शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी मध्यरात्रि 12:30 बजे कटनी पहुंचेगी और वहां से अपने निर्धारित मार्ग से भुसावल के लिए रवाना होगी। रेलवे ने परीक्षार्थियों से नई समय-सारिणी के अनुसार यात्रा करने की अपील की है।