दुकान नहीं चली तो पड़ोसी दुकानदार से लाठी-तलवार से मारपीट:विरोध करने पर एक ही परिवार के दो बुजुर्गों सहित पांच पर हमला

गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम ग्रीन होटल के पीछे स्थित शिव कॉलोनी (हड्डीमिल) में बुधवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई। पास-पास दुकान चलाने वाले दो दुकानदारों के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक दुकानदार अपने कुछ साथियों के साथ तलवार और लाठी-डंडे लेकर पड़ोसी परिवार पर टूट पड़ा। इस हमले में दो बुजुर्गों सहित एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पड़ोसी दुकानदार पर लगाया हमले का आरोप जिला अस्पताल में भर्ती घायल सौरभ चंदेल (28) ने बताया कि उनकी और आरोपी सोनू रजक की दुकानें पास-पास हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। सौरभ का आरोप है कि सोनू उनकी दुकान अच्छी चलने को लेकर रंजिश रखता था और इसी कारण अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती थी। शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा आरोपी पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे सोनू रजक शराब के नशे में उनकी दुकान पर पहुंचा। उस समय परिवार की एक महिला सदस्य दुकान पर मौजूद थी। आरोप है कि सोनू ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला के साथ हो रही बदसलूकी का जब परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी, जिसके बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई। तलवार और लाठी-डंडों से किया हमला परिवार का आरोप है कि विरोध किए जाने से नाराज सोनू रजक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और सभी ने मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में तलवार और लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। देर रात दोबारा पहुंचे आरोपी पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहली मारपीट के बाद मामला शांत नहीं हुआ। रात करीब 1:30 बजे आरोपी एक बार फिर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोबारा मारपीट की। इससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने दोबारा हमला कर उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। दो बुजुर्गों समेत पांच लोग घायल हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में गुलाब बाई चंदेल (60), मुंशी लाल चंदेल (70), सौरभ चंदेल (28), गौरव चंदेल (26) और सुमन चंदेल (35) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।