शाजापुर में पति ने पत्नी-ससुर को पीटा:पत्नी की नाक कटी, दोनों अस्पताल में भर्ती

शाजापुर की ज्योति नगर में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मारपीट की। इस घटना में पत्नी की नाक कट गई और ससुर को भी चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पूजा ने बताया कि उसका पति रोहित अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब वह तबीयत खराब होने के कारण घर में सो रही थी, तभी रोहित घर पहुंचा। उसने किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया और पूजा के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि रोहित ने गिलास फेंककर मारा, जिससे पूजा की नाक कट गई। पूजा के पिता मदनलाल जब बीच-बचाव करने आए, तो रोहित ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके माथे पर चोट आई। घटना के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह मक्सी रेलवे स्टेशन स्थित एक कैंटीन में काम करता है और मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। पति-पत्नी ज्योति नगर में किराए के मकान में रहते हैं। घायल पूजा ने जानकारी दी कि उपचार के बाद वे कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी।