तेज बारिश से ईदगाह बाड़ी की पुलिया उफनाई:नागरिकों का आवागमन हुआ बंद; पिछले 24 घंटों में एक इंच से ज्यादा बारिश

जिले में गुरुवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। पिछले 24 घंटों से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। शहर में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद ईदगाह बाड़ी में पुलिया के ऊपर से पानी जाने लगा। इससे आवागमन बंद हो गया। वहीं गुरुवार शाम की बारिश से गोविंद गार्डन, गोमती गार्डन कॉलोनी में कई फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से ही शहर में बारिश का दौर जारी है। सुबह आधे घंटे के लिए जोरदार बारिश हुई। इससे ईदगाह बाड़ी की पुलिया उफान पर आ गई। पुलिया के ऊपर से पानी जाने लगा। इससे आवागमन बंद हो गया। निवासियों का कहना है कि पुलिया के पाइप काफी संकरे हैं। इससे वह जल्दी चोक हो जाते हैं। इस कारण जरा सी तेज बारिश में ही पुलिया के ऊपर से पानी जाने लगता है। सीवर लाइन डालने के लिए भी सड़क खोदी गई थी। उसे भी ठीक नहीं किया गया। इस वजह से काफी समस्या होती है। गुना जिले में 1 जून से अब तक 866.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य वर्षा का 82.3 प्रतिशत है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि में 551.2 औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 23 अगस्‍त सुबह 8 बजे तक जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 864.9 मिलीमीटर, बमौरी में 941, आरोन में 580, राघौगढ़ में 1148, चांचौड़ा में 818.0, कुम्भराज में 1060 तथा वर्षा मापी केन्द्र मक्‍सूदनगढ़ में 657 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।