धार को जल्द मिलेगी स्वीमिंग पूल की सौगात:टेंडर स्वीकृत, फर्म से अनुबंध भी हुआ, तैराकी का शौक रखने वालों को मिलेगा फायदा

धार में अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर के स्वीमिंग पूल की सौगात तैराकी के खिलाड़ियों और शौकिनों को मिल जाएगी। इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण के लिए दूसरी मर्तबा जारी किए गए टेंडर में दिल्ली की फर्म को ठेका दे दिया गया है। फर्म से कार्य अनुबंध भी हो गया है। अनुबंध के तहत 4 महीने के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। इस लिहाज से इसी वर्ष के अंत तक स्वीमिंग पुल बनने की स्थिति है। इधर एक बड़ी दिक्कत बनी हुई हैं, निर्माण भूमि को लेकर अभी भी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है। उदय रंजन क्लब भूमि पर स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। इधर अनुबंध के बाद भी अधिकारी क्लब भूमि की जगह डीआरपी लाइन क्षेत्र में भूमि को देख रहे हैं। संभावना है कि उदय रंजन क्लब भूमि की जगह मांडव लिंक रोड की और स्वीमिंग पुल बनाया जा सकता है। चिह्नित जमीन का स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए का विधिवत आवंटन भी नहीं हुआ है। निर्माण स्थल बदला जाता है तो कार्य प्रारंभ होने में समय लगेगा। 3 करोड़ होंगे खर्च जिले का पहला अंतरराष्ट्रीय मानक स्तर के स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ खर्च किए जा रहे है। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राशि जारी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मानक के तरणताल की लंबाई करीब 165 फीट और चौड़ाई 80 फीट के लगभग होगी। पानी की सतह से नीचे की गहराई करीब 3 मीटर के लगभग होगी। शॉवर रूम, चेंजिंग रूम सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी। स्वीमिंगल पूल में तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियां हो सकेगी। इसकी डिजाइन में अंदर लेन बनी रहेगी। इसका संचालन निकाय करेगा या खेल विभाग अभी यह तय नहीं हो पाया है।