सरपंच पर खरीदी गई जमीन पर कब्जे-धमकी का आरोप, थाने पहुंचा पीडि़त

छत्तीसगढ़ संवाददाता लखनपुर, 16 जुलाई। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा में सरपंच पर खरीदी गई निजी भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया गया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत लखनपुर थाना में दर्ज कराते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अंधला निवासी रामचंद्र सिंह (60) ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1989-90 में ग्राम माजा में पांच एकड़ से अधिक भूमि खरीदी थी। उनका आरोप है कि ग्राम सरपंच खेमराज सिंह अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी खरीदी गई भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर रहे हैं। पीडि़त का कहना है कि विरोध करने पर सरपंच की ओर से हाथ-पैर तोडऩे की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने लखनपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें तहसील न्यायालय जाने की सलाह दी। पीडि़त ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।