गरिमा 5वीं बोर्ड की मेरिट सूची में, सम्मान

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 19 जून। कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला जोंदरा पदर की कक्षा पांचवीं की मेधावी छात्रा गरिमा ने मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को एक सादे समारोह में गरिमा को पुष्प गुच्छ, लेखन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। गरिमा की सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्रधान पाठक मधु तिवारी एवं शिक्षकों ने गरिमा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अभिभावकों ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय जोन्दरा पदर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। विभिन्न नवाचारी गतिविधियों का प्रयोग कर अध्ययन-अध्यापन कराया जाता है। विद्यालय परिवार ने गरिमा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेगी। इस अवसर पर शिक्षिका सरिता शोरी,पालक, माताएं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।