सीहोर में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने की तैयारी:15 मार्च तक जनता दे सकती है सुझाव, जिला मूल्यांकन समिति ने भेजा प्रस्ताव

सीहोर जिले में अचल संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है। जिला मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए बाजार मूल्य में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। सीहोर, आष्टा, बुधनी, भैरुन्दा, इछावर और दोराहा की उप जिला मूल्यांकन समितियों से यह प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिला पंजीयक और संबंधित उप पंजीयक कार्यालयों में इन प्रस्तावों का अवलोकन किया जा सकता है। आम नागरिक इन प्रस्तावित दरों पर अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव 15 मार्च तक कार्यालयीन समय में सीहोर जिला पंजीयक और जिला मूल्यांकन समिति संयोजक के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी प्रस्तावों में बाजार मूल्य में वृद्धि की सिफारिश की गई है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में सीहोर जिले में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी।