अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला नेत्रियों का सम्मान:अभाकाम की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार महिलाओं को किया सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) की प्रादेशिक और जिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संगठन की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला भटनागर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महिला प्रदेशाध्यक्ष मध्य भारत दीपा खरे, कवियत्री सुषमा श्रीवास्तव सजल और रेनू श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। सभी महिला नेत्रियों को उनके निवास पर जाकर शॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। सम्मान समारोह में सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव (नीलू), बृजेश श्रीवास्तव, अभय प्रधान, अनिल श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ भटनागर और आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। सभी ने नवाचार के माध्यम से महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।