शिवपुरी में सरकारी टीचर के घर EOW की रेड:आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

शिवपुरी के भौंती कस्बे में आज सुबह EOW ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापा मारा है। केडर गांव में कार्यरत शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सुबह 6 बजे जब शिक्षक और उनका परिवार सो रहा था, तब EOW ग्वालियर के निरीक्षक जय सिंह यादव टीम ने उनके घर दस्तक दी। शिवम गुप्ता, जो भौंती कस्बे के निवासी हैं, ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के पास उनकी आय से अधिक संपत्ति है। वर्तमान में EOW की टीम शिक्षक के घर में मौजूद है और उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के कागज चैक कर रही है। अभी तक EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है।