महिलाओं ने रोकी कचरा गाड़ी, किया विवाद

6 माह से वार्ड में फेंक रहे कचरा, जीना दूभर छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 18 सितंबर। छत्रपति शिवाजी वार्ड में 6 माह से लगातार कचरा डंप किये जाने से वहां से निवासरत लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कई बार निगम के वाहन चालकों को इसके लिए मना भी किया गया, लेकिन कचरा फेंकने का काम नहीं रुका, जिसके चलते बुधवार को वार्डवासियों के द्वारा निगम की वाहनों को रोक दिया गया। ग्रामवासियों के द्वारा जमकर बवाल भी किया। वार्ड में कचरा डंपिंग किए जाने से गुस्साए लोगों ने आज नगर निगम की वाहनों को रोक लिया। वार्ड की महिलाओं ने निगम प्रशासन को एक सप्ताह की मोहलत दी है, इसके बाद भी यदि कचरा यहीं फेंका गया तो वार्ड के पास से होकर गुजरने वाले एनएच पर जाम लगाकर अपनी बात मनवाएंगे। बताया जा रहा है कि छत्रपति शिवाजी वार्ड में पिछले 6 महीने से नगर निगम पूरे शहर का कचरा डंप कर रहा है। बारिश होने के कारण तेज बदबू उठ रही है और तरह-तरह के कीड़े, मक्खी पनप रहे हैं। इसकी वजह से यहां के लोग चर्म रोग का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा भी कई समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौके पर ही वार्ड की पार्षद को भी तलब किया गया। वे भी मान रही हैं कि निगम को कचरा डंप करने के लिए कोई और ठिकाना तलाश करना चाहिए।