मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक संपन्न:संघ की कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक 4 व 5 जनवरी 2025 को चित्रकूट में प्रस्तावित है। इस बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को सतना में संघ की संभागीय बैठक आयोजित की गई,जिसमें संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉ. कृष्ण राज सिंह की उपस्थित थे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सेंगर ने की। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव गिरीश तिवारी ने किया। संभागीय बैठक में दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता परिसर में प्रस्तावित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों को बैठक से संबंधित कार्य सौंपे गए। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्हें समय सीमा में तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया। संभागीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख मगनलाल वाल्मीकि, जिला मंत्री पदमधर द्विवेदी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, जिला सचिव राजेंद्र उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रजापति, संगठन मंत्री महेश अहिरवार, सह मंत्री ऋषि गुप्ता, राजेंद्र द्विवेदी, किरण सिंह बघेल, अर्चना सिंह, माधवी विश्वकर्मा, पीसी श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, धर्मदास तिवारी, रामनारायण श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मिश्रा, गयादीन चौधरी, रमेश कुमार, ऋषिकेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।