मऊगंज में जमीनी विवाद:चाचा ने भतीजे के सिर पर टांगी से हमला किया, रीवा रेफर

मऊगंज जिले के पटेहरी गांव में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक चाचा ने अपने भतीजे पर टांगी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे हुई। घायल चंद्रभान साकेत (निवासी ग्राम पटेहरी, थाना मऊगंज) ने बताया कि उसके चाचा संतोष साकेत अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर के पास पहुंचे। वहां उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। चंद्रभान द्वारा विरोध करने पर संतोष साकेत ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में चंद्रभान के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चंद्रभान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। शराब के नशे में किया हमला घायल चंद्रभान ने आरोप लगाया है कि उसके और चाचा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने शराब के नशे में अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।