पत्नी पर दहेज प्रताड़ना का केस वापस लेने का दबाव:इंदौर में पति ने जान से मारने की धमकी दी, अब हुई FIR

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ धमकी देने और केस वापस लेने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय कशिश खंडारे निवासी सिलिकॉन सिटी, राऊ ने शिकायत में बताया कि 9 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह घर के बाहर मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान उसका पति शुभम खंडारे, निवासी इंदिरा नगर, देवनारायण कॉलोनी, रतलाम वहां पहुंचा और उससे पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर धमकाया पीड़िता का आरोप है कि शुभम ने कहा कि यदि उसने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जब उसने रिपोर्ट वापस लेने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां सीमा कामले और पिता रूपेश कुमार मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद शुभम वहां से चला गया। दहेज प्रताड़ना का मामला पहले से दर्ज पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को दो साल हो चुके हैं। इस दौरान शुभम उसके साथ मारपीट करता था और दहेज की मांग भी करता था। इससे परेशान होकर उसने 6 मई को राऊ थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। बाद में शुभम को इस प्रकरण में अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन अब वह उसी मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।