धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव

छत्तीसगढ़ संवाददाता मनेंद्रगढ़, 4 अप्रैल। श्री सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया । महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किया गया। शाम को हनुमान मंदिर में महाआरती की गई, जिसमें पूर्व विधायक गुलाब कमरो , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के अलावा श्रद्धालु शामिल हुए।