तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर युवक की मौत

छत्तीसगढ़संवाददाता दल्लीराजहरा, 4 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुसुमकसा स्थित एनएच-930 मुख्य मार्ग पर ग्राम गुजरा के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भैंसबोड़ का निवासी था और गुजरा निवासी राजेश चुरेंद्र के यहां हाईवा ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र कुमार भुआर्य रात के समय गुजरा से अपने घर भैंसबोड़ लौट रहा था। जैसे ही वह गुजरा से मुख्य मार्ग एनएच-930 पर पहुंचा, तभी बालोद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे आक्रोश और भी बढ़ गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि गुजरा के पास लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई मांग की है।