आगर रोड की कालोनियों में सियार दिखने से हड़कंप:वन विभाग की टीम पहुंची पकड़ने

उज्जैन की आगर रोड क्षेत्र की दो अलग-अलग कालोनी में सियार दिखने से दहशत का माहौल है। लोग इसे यूपी की घटना से जोड़कर देख रहे है जहां भेड़िया इंसानो पर हमला कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद वन विभाग को इसकी शिकायत की गई है। हालांकि दो दिन तक वन विभाग की टीम ने खोजबीन की इस दौरान सियार वापस नहीं आया है। शहर के शिवधाम और राज रॉयल कॉलोनी में रात में सियार घूमता नजर आया। लोगों ने इसे देखा तो आसपास के लोगों को बताया रात के सीसीटीवी चेक किये तो सियार कालोनी में घूमता नजर आया। सियार की खबर से रहवासी दहशत में है। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को भी दी है। वन विभाग के रेंजर मदन मोहरे ने बताया कि उन्हें सियार के कालोनी में घूमने की शिकायत मिली थी। दोनों क्षेत्रों में सर्चिंग की गई लेकिन वो नहीं मिला। रहवासियों ने एक सीसीटीवी दिया है जिसमें सियार जैसा जानवर दिखाई दे रहा है। इसके बाद टीम ने लगातार दो दिन रात में भी सर्चिंग की, लेकिन सियार नहीं मिला। आसपास के जंगल क्षेत्र से वह इधर आ गया हो। सम्भवतः वह वापस चला गया है। रहवासी अपने छोटे बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर डर रहे है। कुछ लोगो ने देर रात में निकलना छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया की सियार अक्सर बकरी के बच्चे व अन्य छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। इसलिए डरने की बात नहीं है।