गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या:दो परिवारों के परिजन आपस में भिड़े; एक दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किया

मुरैना में घर के सामने पानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया। वहां से ग्वालियर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़ने वाले लोगों में आधा दर्जन महिलाएं शामिल थीं। घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजई का पुरा गांव की है। घटना शनिवार सुबह 8:00 बजे की है। बता दें कि, रजई का पुरा गांव में मिर्जा गब्बर बाजोरिया, पुत्र रामजीलाल बाजोरिया, उम्र 45 वर्ष, अपने परिवार के साथ में रहते थे। उनके घर के सामने ही उनके परिवार के वृंदावन सिंह भी रहते हैं। दोनों घरों के बीच में दरवाजे पर बारिश का पानी भरा रहता था। बारिश के पानी के भर जाने के कारण निकलना मुश्किल हो जाता था। इसी बात पर दोनों परिवार के सदस्यों में आए दिन मुंह बाद की स्थिति निर्मित होती रहती थी। वृंदावन सिंह चाहते थे कि गब्बर अपने यहां के पानी की निकासी को कहीं और शिफ्ट कर दे। वहीं गब्बर बाजोरिया उनकी बात टाल दिया करते थे। यह हुआ मामला घटना वाले दिन शनिवार को सुबह पानी के इसी विवाद पर गब्बर सिंह तथा वृंदावन सिंह में मुहवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षियों के बीच में झगड़ा बढ़ गया और वृंदावन सिंह की तरफ से उसकी पत्नी शांति देवी, उसका लड़का रिंकू, धर्मपाल पुत्र भरोसीलाल, धर्मपाल का लड़का पंकज सभी लड़ाई में कूद पड़े और लाठियां चलने लगी। इसी बीच एक लाठी का वार मृतक के सिर पर पड़ा जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको उसके परिजन जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए जहां से उसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया जहां अस्पताल में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पीएम हाउस पर लोग जमा हुए मृतक की लाश को पीएम हाउस पर लाया गया जहां उसके परिजन तथा गांव के लोग मिलकर लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद हैं। मृतक के भाई ने कहा कि लंबे समय से था विवाद दैनिक भास्कर को बताते हुए मृतक के छोटे भाई राजू बाजोरिया ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच गंदे पानी की समस्या लंबे समय से थी। आए दिन दोनों परिवारों के लोग आपस में इसी बात को लेकर झगड़ा करते रहते थे लेकिन यह नहीं जानते थे कि यह झगड़ा एक दिन उनके भाई की जान ले लेगा। क्या कहते हैं थाना प्रभारी इस मामले पर बोलते हुए माता बसैया थाने के थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है। उसको पुलिस खोज रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मृतक की मौत किसकी चोट से हुई है। उसको किस हथियार से मारा गया है।