दहेज नहीं मिलने पर ससुर-सास ने पति की दूसरी शादी:पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Due to non-payment of dowry, father-in-law and mother-in-law marry husband for second time
अनूपपुर में दहेज में कार नहीं देने पर एक महिला के ससुर-सास ने पति की दूसरी शादी करा दी। जिसकी शिकायत पत्नी ने महिला थाने में की हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में कार, सोने की चैन और अंगूठी की मांग करते हैं। महिला ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने बुधवार को पति मिथलेश प्रजापति, ससुर रामावतार प्रजापति, सास राधा प्रजापति और देवर नरेश प्रजापति निवासी ग्राम दुलहरा के खिलाफ 498 ए, 294, 506, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मामला दर्ज कर किया है। 2013 में हुई थी शादी फरियादी महिला दुर्गा प्रजापति (30) पति मिथलेश प्रजापति निवासी ग्राम दुलहरा अपने पिता के साथ महिला थाना पहुंच लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसका मायका ग्राम कटकोना थाना बिजुरी में हैं। 8 फरवरी 2013 को मिथिलेश प्रजापति पिता रामअवतार प्रजापति निवासी ग्राम दुलहरा के साथ उसकी शादी हुई थी। जिसमें उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक, तिलक में 51 हजार नगद, घरेलू उपयोग की सामग्री और लगभग 1 लाख के बर्तन दिए थे। महिला ने बताया कि शादी के समय महिला 12वीं में पढ़ती थी। आगे की पढ़ाई के लिए ससुराल वालों ने हामी भरी थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने पढ़ाई कराने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला के पिता बालकरण प्रजापति ने अपनी बेटी के आगे की पढ़ाई के लिए स्टेट बैंक कोतमा से 4 लाख रुपए का लोन लेकर उसे बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कराई। लोन के पैसे का भुगतान पिता ने किया। ससुराल वालों ने मांगी कार और सोने की चेन महिला ने कहा कि शादी के बाद 4 साल तक भोपाल में रहकर पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद जब लौटकर ससुराल गई तो पति मिथिलेश प्रजापति, ससुर रामअवतार प्रजापति, सास राधा प्रजापति, देवर नरेश प्रजापति चारों लोगों ने दहेज में कुछ भी न देने पर अपने मायके से चार पहिया वाहन, सोने की चैन और अंगूठी की मांग करने लगे। जिसके बारे में महिला ने अपने माता-पिता को बताया। पति की कराई दूसरी शादी पिता के दहेज न देने पर महिला के ससुरालवालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया था। महिला ने कहा कि सास-ससुर ने मेरे पति की दूसरी शादी करवा दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।