माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़:शहर में कई स्थानों पर सजी झांकियां, अलग-अलग रूप में विराजीं मां आदिशक्ति
जिले भर में नवरात्रि के अवसर पर दर्जनों पांडाल सजे हुए हैं। जहां पर शाम होते ही श्रद्धालुओं की धूम रह रही है। रात 8 बजे से लेकर 10:30 बजे तक अलग-अलग समय पर पंडालों में आरती व पूजा पाठ का सिलसिला चल रहा है। शहर में छोटे से लेकर बड़े आकार तक की देवी मां की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। अलग-अलग रूप में विराजी आदिशक्ति शहर की कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर बरसों से माता की झांकी के पंडाल सज रहे हैं। मुख्य रूप से इंदिरा पार्क, गांधी पार्क, तुलसी पार्क पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थान है। वहां पर हर बार अलग-अलग रूप में देवी मां को विराजमान किया जाता है। इस बार भी सभी जगह पर अलग-अलग रूप में माता की झांकी सजी है। वहीं रात के समय पूरा शहर झिलमिलाती रोशनी की लाइट से जगमगा रहा है।