1 लाख के ईनामी सहित 4 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग में थे शामिल छत्तीसगढ़ संवाददाता बीजापुर, 10 अगस्त। डीआरजी व बासागुड़ा थाना के जवानों ने मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से एक लाख के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित चार नक्सलियों को धरदबोचा। पकड़े गए नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा व डीआरजी के जवानों की संयुक्त पार्टी ने सर्चिंग कार्यवाही के दौरान मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगलों से एक लाख रुपये के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष मिडियाम लच्छू निवासी बंडागुडा मल्लेपल्ली, मिलिशिया सदस्य उईका लक्कू निवासी बंडा गुडा मल्लेपल्ली, पार्टी सदस्य संतीश मिडियाम उर्फ महेश उर्फ प्रशांत उर्फ सोमा निवासी बण्डागुडा मल्लेपल्ली व पार्टी सदस्य मिडियाम कमला शर्मिला उर्फ सोमे उईके निवासी बण्डागुडा मल्लेपल्ली को पकड़ा गया हैं। पकड़े गए नक्सली 3 जून 2024 को पुतकेल कैम्प में फायरिंग करने व 11 दिसम्बर को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। इनके कब्जे से तीर धनुष बरामद किया गया हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।