शिवपुरी की कोटा पंचायत में हुई गोवर्धन पूजा:विधायक-कलेक्टर ने किया पूजन; गौसेवकों का हुआ सम्मान

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐलान पर शिवपुरी में हुई गोवर्धन पूजा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक ने भी हिस्सा लिया। यहां गाय के गोबर से बनाए गए भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना कर कलेक्टर और शिवपुरी विधायक ने माथा टेका और गौ पूजन के साथ जिले, प्रदेश और देश की प्रगति की कामना की। उल्लेखनीय हैं कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐलान पर जगह-जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यह पहली बार है, जब सरकारी तंत्र में गोवर्धन पूजा को स्थान दिया गया। इसी के तहत शिवपुरी के स्थानीय विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुरी जनपद कीु पहुंचकर वाकड़े हनुमान मंदिर गौशाला में गोवर्धन पूजा की। वाकड़े हनुमान मंदिर गौशाला परिषर में गोबर से भगवान गोवर्धन के आकार को बनाया गया। इस दौरान सतह पूजन की सभी व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। यहां तय कार्यक्रम के अनुसार शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन भी पहुंचे। इसके बाद भगवान गोवर्धन की विधि विधान से पूजा अर्चना कर गौशाला में गौ पूजन भी किया गया। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी देखा गया। बाद में वाकड़े हनुमान मंदिर गोशाला में सेवाएं देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।