शाजापुर में कुएं से मिला किसान का शव:खेत से लौटे नहीं तो घर वालों ने ढूंढा, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

शाजापुर के मुल्लाखेड़ी गांव में सोमवार सुबह खेत पर गए 52 वर्षीय किसान रफीक खां की कुएं में डूबने से मौत हो गई। रफीक खां पिता रहीम खां खेती-किसानी का कार्य करते थे। सुबह खेत की ओर गए रफीक जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के एक कुएं में उनका शव मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक भगवानदास बैरागी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्राथमिक जांच में लगता है कि रफीक खां किसी कारण से कुएं में गिर गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।