अशोकनगर में दिखे मौसम के दो रंग:सुबह-शाम हल्की ठंड, दोपहर में तेज धूप से गर्मी का असर

जिले में सुबह और शाम के समय हल्की-हल्की धुंध छा रही है। सुबह लगभग 10 बजे तक धुंध का असर अधिक दिखाई दे रहा है। शाम को भी एक-दो घंटे हल्की-हल्के धुंध रह रही है। इसी के साथ सुबह-सुबह हल्की ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। हालांकि शाम को इसका अधिक असर दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि रात के समय सामान्य स्थिति बनी हुई है। दोपहर में गर्मी का असर दिख रहा सुबह और शाम को सूरज की नर्मी की वजह से ठंड का असर जोड़ पकड़ता जा रहा है। जबकि दोपहर के समय सूरज की गर्मी का एहसास हो रहा है जिसकी वजह से हल्की-हल्की गर्मी का असर बना हुआ है। इसका असर दोपहर 12 से लेकर 4:00 तक बना रहता है। दिन रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर सुबह-सुबह हल्की धुंध और हल्की ठंड का असर शुरू हो गया है, इसी के साथ टेंपरेचर में भी गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है जबकि अधिकतम टेंपरेचर 32 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है, जिसके कारण से दोनों की तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का फैसला है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक जिले में आगामी कुछ ही दिनों में न्यूनतम टेंपरेचर में गिरावट होगी। साथ ही अगले पखवाड़े में अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर जोर पड़ेगा।