कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना 4 दिन बाद समाप्त:सीईओ के अनुरोध पर खत्म किया प्रदर्शन; बरमान में युवक को पीटा था

नरसिंहपुर जिले में बरमान रेतघाट विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कांग्रेस का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। यह धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से लगातार जारी था। जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नर्मदा तट की स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने आगामी मेला तैयारियों में भी सहयोग की अपील की। सीईओ की इस पहल को प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चर्चा के बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त किया सीईओ की बात सुनने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने धरना समाप्त करने की घोषणा की। पटेल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनहित और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना था, न कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना। बातचीत के बाद धरना समाप्त किया सुनीता पटेल ने बताया कि कांग्रेस ने पूरे आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संवाद की पहल किए जाने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने संवाद के माध्यम से समाधान निकलने को एक सकारात्मक पहल बताया। चार दिनों तक चले इस धरना-प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल सामान्य होता नजर आया। ये खबर भी पढ़े... बरमान मारपीट कांड के विरोध में कांग्रेस का धरना, सीईओ पर कार्रवाई की मांग नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर एक युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर... जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग पर अड़े, बरमान में युवक को पीटा गया था​​​​​​​ नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर 27 दिसंबर 2025 को एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस का आंदोलन अब और तेज हो गया है। जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में डटे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर...