उपचुनाव परिणाम घोषित:मैहर नपा वार्ड-2 के पार्षद पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार, दीपकुमार ने हासिल की जीत

मैहर नगर पालिका के उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर पार्षद पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा के दीपलाल बुनकर ने उप चुनाव में जीत हासिल कर अपने पिता की विरासत सहेजी है। नगर पालिका मैहर के वार्ड नंबर 2 के रिक्त पड़े पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी दीपलाल बुनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी दमड़ी लाल साकेत को 111 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया है। भाजपा के दीपलाल को 820 और कांग्रेस के दमड़ी लाल को 709 वोट मिले जबकि बसपा प्रत्याशी रविकुमार रवि सिर्फ 60 वोट तक ही सिमट कर रह गए। नगर पालिका के वार्ड पार्षद के रिक्त पद को भरने के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया गया था। तीन मतदान केंद्रों में 2226 कुल मतदाताओं में से 1602 वोटरों ने 71.79 फीसदी मतदान किया था। शुक्रवार को सुबह चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना कराई गई। कलेक्टर रानी बाटड ने निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी भाजपा के दीपलाल बुनकर को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह एवं तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह पद भाजपा के पार्षद रहे ईश्वरदीन कोरी के निधन से रिक्त हुई थी। कम्पाउंडरी का काम करने वाले ईश्वरदीन को वार्ड में लोग डाक्टर साहब के नाम से पहचानते थे। उप चुनाव में भाजपा ने उनके बेटे को ही टिकट देकर मैदान में उतारा था। दीपलाल ने भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए न केवल पार्षद पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा बल्कि अपने पिता की विरासत भी सहेजी। इस जीत के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।