छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 19 जून। कोंडागांव जिले में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी आश्रम और छात्रावासों के अधीक्षकों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
सहायक आयुक्त ने सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि प्रवेश प्रक्रिया और दैनिक समय-सारणी राज्य शासन के नियमों के अनुरूप ही संचालित हो। इसके अलावा छात्रावास भवनों की आवश्यक मरम्मत कराने और शौचालयों व स्नानागारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बारिश के मौसम को देखते हुए परिसरों में जलभराव रोकने और नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए ताकि मच्छरों व जहरीले जीवों का खतरा न रहे। छात्रावास की दीवारों पर आवश्यक हेल्पलाइन नंबर और महत्वपूर्ण जानकारियों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया।बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई।
खाद्य सामग्री को हमेशा सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर रखा जाए। विद्यार्थियों को भोजन परोसने से पहले अनिवार्य रूप से उसकी गुणवत्ता की जांच की जाए। किचन की साफ-सफाई और खाद्य सामग्रियों से संबंधित सभी पंजियों (रजिस्टरों) का नियमित संधारण किया जाए।
स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता अभियान
विद्यार्थियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और प्राथमिक उपचार पेटी को हमेशा अपडेट रखा जाए। आपात स्थिति में पीडि़त को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने की व्यवस्था हो। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए छात्रावासों में नियमित रूप से पालक-बालक सम्मेलन और निगरानी समिति की बैठकें आयोजित की जाएं। इसके साथ ही नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता फैलाई जाए।
इस समीक्षा बैठक में जिले के पांचों ब्लॉकों के मंडल संयोजक रोशन सहारे (कोंडागांव), तोरण सिंह वर्मा (केशकाल), रमेश कुमार नेताम (फरसगाँव), ऋषि नागवंशी (माकड़ी), सौरभ चंद्राकर (बड़े राजपुर) सहित जिले के समस्त आश्रमों और छात्रावासों के अधीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।