महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

छत्तीसगढ़ संवाददाता कुरूद, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी ने अभिषेक एवं अन्य तरह से पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ को मनाने का यत्न किया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे। मंदिरों में अलसुबह 5 बजे से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। दिन भर मंदिर व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के प्राचीन शिव मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ अधिक होने से भक्तजनों ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का दर्शन औ पूजा-अर्चना की। इसी तरह से नगर के शिवालयों शंकर नगर की शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर शिव परिवार, सरोजिनी चौक शिव मंदिर, सिविल अस्पताल के सामने स्थित शिव मंदिर, संजय नगर शिव मंदिर में सारा दिन भक्त जन उमड़ते रहे। सन सिटी कॉलोनी में नव निर्मित शिव मंदिर में विधि विधान से मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रियंका कॉलोनी की शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक पश्चात विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का काम किया गया।