विवाहिता से रेप, आरोपी बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता कोंडागांव, 25 मार्च। कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 23 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 18 मार्च को उसके गांव में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वह अपने घर में थी और उसके पति भी मौजूद थे। आरोप है कि गांव हिराबाग ओड़ारगांव निवासी पंचुराम बघेल वहां आया और उसके पति को यह कहकर विवाह स्थल भेज दिया कि उन्हें खाना बनाने के लिए बुलाया जा रहा है। पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद वह कमरे में अकेली थी, तभी आरोपी कमरे में आया और जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिराबाग ओड़ारगांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचुराम बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।