राजेन्द्र नगर गोलीकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:सतना में नर्सिंग होम के पास की थी फायरिंग

सतना शहर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र नगर गली नंबर 9 स्थित शारदा नर्सिंग होम के पास गोली चलाकर दहशत फैलाने के मामले में दूसरे आरोपी मनीष शर्मा (37) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक आरोपी विभाष को पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त की गई थी। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने मनीष शर्मा के नाम का खुलासा किया था। आरोपी मनीष शर्मा के दिवंगत पिता के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। गौरतलब है कि गत 23 अगस्त को राजेन्द्र नगर में दिनदहाड़े आरोपियों ने गोली चलाई थी। गोली नर्सिंग होम की खिड़की पर लगी थी। यह गनीमत थी कि उस वक्त खिड़की के पास कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली की आवाज सुनकर सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी।