महिला की संदिग्ध मौत

सूरजपुर, 6 मार्च।रामनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने मामले में प्रताडऩा से मौत होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर अडरापारा निवासी सविता की शादी करीब 23 वर्ष पूर्व शत्रुघ्न सारथी के साथ हुई थी। महिला का होली के दिन अचानक स्वास्थ्य बिगडऩे पर परिजन द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिश्रामपुर लेकर आए, यहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। महिला की अंबिकापुर अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर मृतिका के मायके पक्ष वालों ने प्रताडऩा की वजह से उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।