भारती विवि-स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि के बीच एमओयू

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 14 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार एवं अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई एवं भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित हुआ। यह दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान गतिविधियों, नवाचार, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के प्रयोजन से किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार एवं उप कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के कुलसचिव अमित सिंह राजपूत तथा सहायक प्राध्यापक पंकज स्वर्णकार की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के प्रमुख बिंदुओं में संयुक्त शोध परियोजनाओं का संचालन, नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों को प्रोत्साहन, कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप अवसरों का विस्तार, कार्यशालाओं, सेमिनारों, वेबिनारों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का संयुक्त आयोजन तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक आदान-प्रदान शामिल हैं। यह समझौता प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों के मध्य सहयोगात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगा तथा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।