भारत जोड़ो यात्रा में राहुल की सहयात्री रही लीली बनीं जनपद सदस्य

छत्तीसगढ़ संवाददाता कुरुद, 25 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था की अहम कड़ी जनपद के चुनाव में भाजपा ने 25 सीटों वाली कुरुद जनपद पंचायत में अपने 22 उम्मीदवारों को जीताकर शानदार वापसी की है। इस बार कांग्रेस समर्थित 3 प्रत्याशी ही चुनाव में सफल हुए। जिनमें से एक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी की सहयात्री रहीं युकां प्रवक्ता लिली श्रीवास भी शामिल है। जनपद पंचायत कुरुद के चुनाव परिणाम इस बार कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे। 25 सीटों में से मात्र 3 पर ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। क्षेत्र क्रमांक 5 में बनीता-प्रमोद सिन्हा सुपेला, 10-में कंचन-नारद साहू मंदरौद और क्षेत्र क्रमांक 19 में लीली श्रीवास सिर्री ने पार्टी की उम्मीद को जिन्दा रखा है। अकेले दम पर सिर्री भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी पूर्व सरपंच को साढ़े 12 सौ वोटों से हराकर पहली बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने का गौरव हासिल करने वाली यह युवा नेत्री राजनीति में पिछले कुछ साल से सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री श्रीवास कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो अभियान में शामिल होकर देश के कुछ राज्यों में कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुकी हैं। अपने बेहतर परफॉरमेंस के दम पर दिल्ली में होने वाली पार्टी बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर गांधी परिवार से गहरा रिश्ता बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब चंहुओर भाजपा की लहर चल रही है, ऐसे वक्त में क्षेत्रवासियों ने मुझ पर भरोसा कर चुनाव जीताया है। मैं बहुत अभारी हूँ अपने मतदाताओं की। जनपद सदस्य बन मेरा प्रयास होगा कि पंचायती राज व्यवस्था में महात्मा गांधी के ग्राम सुराज और संविधान संशोधन कर पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के सपनों को साकार कर सकूँ। अपने जीत का प्रमाण पत्र लेने कुरुद आई लीली ने प्रदेश कांग्रेस सचिव तारणी चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, बसंत साहू आदि पार्टी नेताओं से मिल अपने सार्वजनिक जीवन के सफर हेतु आशीर्वाद लिया। सभी ने इस युवा नेत्री को जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की है।