बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या में शामिल दो नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार

खैरागढ़ में अवैध संबंध की शक पर पीट-पीटकर हत्या छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 10 मार्च। खैरागढ़ के नजदीक गाड़ाडीह में एक बिल्डिंग ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। कुल 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मामला सिर्फ अवैध संबंध की शक से जुड़ा हुआ है। दो अधेड़ आरोपियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के किल्लापारा के रहने वाले तुलाराम पटेल (45 वर्ष) पेशेवर बिल्डिंग ठेकेदार था। इस सिलसिले में वह अक्सर आसपास की महिला मजदूरों से भी काम लेता था। गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर भी ठेकेदार के पास काम करती थी। ऐसे में काम में देरी होने के बाद ठेकेदार महिला मजदूर को कई बार मोटर साइकिल से गांव भी छोडडने जाता था। ठेकेदार के इस गतिविधि पर गांव के कुछ लोगों की नजर थी। 8 मार्च की शाम को ठेकेदार तुलाराम अपनी बाइक से महिला को गाड़ाडीह गांव छोडऩे पहुंचा। वापसी पर गांव से बाहर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारने-पीटने लगे। बेदम पिटाई के कारण तुलाराम वहीं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे किसी तरह खैरागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जांच करते 12 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों में पल्टन वर्मा 60 वर्ष, समय यादव 45 वर्ष समेत कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, आशीष यादव उर्फ बोदू, रूपलाल वर्मा, पवन वर्मा व दो नाबालिग को गिरफ्तार किया।