बुनागाँव की छात्रा जानवी कौशिक का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोंडागांव, 24 मार्च। जनपद प्राथमिक शाला बुनागाँव की कक्षा पांचवी की छात्रा जानवी कौशिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के लिए हुआ है।
शिक्षक सूरज नेताम ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहती थी।जिन्होंने विगत तीन वर्षों से संकुल,ब्लाक और जिला स्तर पर विज्ञान-गणित प्रदर्शनी,कबाड़ से जुगाड़ मेला,खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
राज्योत्सव प्रदर्शनी 2025 में शानदार संवाद शैली के साथ स्वयं के बनाए गणित माडल की प्रस्तुतिकरण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिले में सबसे सुंदर हिन्दी और अंग्रेजी हैंडराइटिंग,बेहतर संवाद शैली और हाजिर जवाबी जिनको माननीय विधायक और जिला कलेक्टर ने की है प्रशंसा। विगत सत्र में लिटिल स्टार वंडर गर्ल और स्टूड़ेंट आफ द इयर का खिताब मिल चुका है।
जानवी के पिता रविंद्र कौशिक एक किसान परिवार से हैं,गाँव में खेती-किसानी करते हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हैं,उनकी बड़ी पुत्री का भी चयन पिछले वर्ष नवोदय विद्यालय में हुआ है।जानवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,परिजनों और शिक्षकों को दिया है।
जानवी की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच छबीलाल नेताम,उपसरपंच लखेश्वर नेताम,संकुल प्राचार्य मिनी डेनियल,संकुल समन्वयक धरम देवांगन सहित शिक्षा जगत के गणमान्य नागरिकों और ग्रामवासियों ने जानवी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सफलता की परंपरा बना बुनागाँव स्कूल
यह उपलब्धि न केवल जानवी के परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस सफलता के पीछे शिक्षक सूरज नेताम और मोनिका साहू का विशेष योगदान है जिनके मार्गदर्शन में छात्र 4-5 माह तक कड़ी मेहनत और विशेष अध्ययन करते हैं।गौरतलब हो कि शाला में प्रतिवर्ष स्कूल सहित अवकाश के दिनों में शिक्षकों के द्वारा कोचिंग सह मार्गदर्शन दिए जा रहे हैं।
फलस्वरूप हर वर्ष बच्चे प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शैक्षणिक संस्थानों चयनित हो रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में अभी तक 45 से अधिक बच्चे नवोदय स्कूल, एकलव्य,आदर्श,बुनियादी विद्यालय,प्रयास सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर नि:शुल्क उच्च आवासीय शैक्षणिक संस्थानों में चयनित होकर अपना भविष्य गढ़ रहे हैं।