नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु ने वरिष्ठ नेता से लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ संवाददाता पिथौरा, 20 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त शहर मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित गुरुवार को नियुक्ति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे। भाजयुमो अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित एवं उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपाई वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष मात्र पद ही नहीं, एक जिम्मेदारी भी है। भविष्य के युवाओं को अपनी ऊर्जा जन-जन की छोटी बड़ी समस्याएं सुलझाने में लगानी है। शहर एवं ग्रामों में आज भी नियम कायदों से नावाकिफ लोग छोटे छोटे कार्यों के लिए बेवजह परेशान होते रहते हैं। हमारे युवाओं को ऐसे समस्याग्रस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामों की समस्याएं सुलझाने में अपनी ऊर्जा लगानी है। कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजयुमो शहर अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित के अलावा भाजपा नेता, नरेश सिंघल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेद गोयल, रैदास गोयल, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजा खनूजा, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, सतप्रीत सलूजा, जीवन तांडी, अनूप तांडी, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।