दतिया जेल में कैदी की मौत:दो दिन पहले तबीयत खराब हुई थी, जेल और अस्पताल प्रशासन ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए

दतिया जिला जेल में बंद एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है। कैदी छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा काट रहा था। घटना को लेकर जेल और अस्पताल प्रशासन एक दूसरे पर ढींगरा फोड़ रहा है। बताया गया है कि कैदी की उपचार के दौरान ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में मौत हुई है। आज (रविवार) को पीएम होगा। करेरा क्षेत्र का रहने वाला 56 वर्षीय सूरज पिता डील्लू अहिरवार को न्यायालय ने पॉस्को और छेड़छाड़ के मामले में 3 मार्च 2023 को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। 9 जुलाई 2023 को आरोपी जेल में बंद था। कैदी की शादी नहीं हुई थी। जेल अधीक्षक ओम प्रकाश पाण्डे का कहना है कि कैदी जेल में सजा करीब 1 साल से काट रहा था। लेकिन उसका कोई भी परिजन जेल में उससे मिलने नहीं आया। जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। दो दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। नहीं मिली ऑक्सीजन वाली एम्बुलेंस जेल अधीक्षक के मुताबिक, कैदी की वापस शनिवार सुबह तबीयत खराब हुई तो उसे तत्काल सुबह 7 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में भर्ती किया था। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। लेकिन ऑक्सीजन वाली एम्बुलेंस देर से मिलने के कारण कैदी को ग्वालियर ले जाने में देरी हुई। ग्वालियर में कैदी का उपचार जारी था। लेकिन शाम करीब साढ़े 4 बजे उसकी मौत हो गई। कैदी को हो गया था ब्रेन हेमरेज जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ विजय तोमर का कहना है कि कैदी को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जेल प्रशासन उसे काफी समय बीतने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। लेकिन जेल प्रशासन ने यहां भी देरी की।