जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 6 लाख का माल जब्त

छत्तीसगढ़ संवाददाता चारामा, 20 जुलाई। थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सीएचसी चारामा के समीप शेड में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना चारामा और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों शिवदत्त, देवेन्द्र कुमार सेन, खेमलाल गजेन्द्र, विरेन्द्र मेश्राम, देवप्रसाद उईके, इन्द्रजीत रामटेके, ईश्वर नेताम, प्रकाश सिन्हा, डी.के. बंछोर, गोविन्द जुर्री, महेन्द्र, अरूण मण्डावी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 5,96,510 मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है, जिसमें नगद राशि 31,510, 2 कार और 3 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई शामिल हैं।