ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा, 28 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अभियान को बुधवार को कामयाबी मिली। महिला नक्सली लीडर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष घर वापसी की। पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय नक्सलियों से लगातार अपील की जा रही है, कि मुख्य धारा से जुड़े। राज्य शासन की पुनर्वास योजना का लाभ उठाएं और नक्सली संगठन को छोड़े। इसी के फलस्वरुप के ए एम एस अध्यक्ष गंगी मुचाकी (33 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर सुकमा जिला अंतर्गत कूकानार थाने के पंचायत पुसगुन्ना पंचायत केएएमएस अध्यक्ष के रूप में नक्सली संगठन में कार्यरत थी। यह महिला नक्सली विभिन्न वारदातों में भूमिका निभा चुकी है इसके फलस्वरुप राज्य शासन द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस महिला नक्सली की गिरफ्तारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी की सूचना शाखा का महत्वपूर्ण योगदान था। घर वापस आईये अभियान अंतर्गत कुल 676 नक्सलियों द्वारा घर वापसी की जा चुकी है। इनमें 172 ईनामी नक्सली भी शामिल हैं।