आलीराजपुर में किसानों ने किया चक्काजाम:व्यापारी तुलाई करते समय बारदाना के लिए 1 किलो वजन काट रहे, अधिकारियों ने कराया समाधान

आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में किसानों और व्यापारियों के बीच दो दिनों से चल रहे विवाद के बाद सोमवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने मौके पर पहुंचकर किसानों और व्यापारियों के बीच सुलह करवाई और नगर में मंडी का संचालन फिर से शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसानों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि चंद्रशेखर आजाद नगर के व्यापारी अनाज की तुलाई करते समय 'बारदाना' (पैकेजिंग) के लिए 1 किलो वजन काट रहे हैं, जबकि उसका वास्तविक वजन आधा किलो से भी कम है। इस बात से नाराज किसानों ने शनिवार को आपत्ति जताई और अनाज तुलवाने से इनकार कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने और शिकायत के बाद प्रशासन ने दो व्यापारियों के खिलाफ पंचनामा बनाया था। व्यापारियों ने खरीददारी से मना किया था सोमवार को किसान अपने अनाज से भरे ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारी वहां नहीं आए। मंडी में व्यवस्था ठीक न होने का हवाला देते हुए व्यापारियों ने खरीदी करने से मना कर दिया। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए चक्काजाम कर दिया। शुरुआत में मंडी अधिकारियों ने किसानों को समझाने और तालमेल बिठाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभला। मौके पर पहुंचे अधिकारी, खरीदी शुरू कराई चक्काजाम की खबर मिलते ही एसडीएम निर्मला कलमे और तहसीलदार जितेंद्र तोमर तुरंत मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के बीच आपसी मनमुटाव और किसानों को आ रही परेशानियों का समाधान किया। इसके बाद मंडी में बोली लगाकर अनाज की खरीदी शुरू करवाई गई। एसडीएम ने मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने और बेहतर करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे और मंडी सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारी अनाज खरीदने के लिए मंडी में नहीं पहुंचते हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।