अशांति फैलाते दो बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता दंतेवाड़ा, 14 सितंबर। दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना अंतर्गत दो अशांति फैलाने वालों को किरंदुल पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नटराज दास और अंकज सिंह द्वारा बुधवार रात्रि नागरिकों के घर के दरवाजे खटखटाये जा रहे थे। जिससे अशांति उत्पन्न होने की आशंका थी। थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया। पुलिस दल द्वारा दोनों असामाजिक तत्वों से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय, बड़े बचेली में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।