अनुकृति को मिला महिला शिखर सम्मान

रायपुर, 12 मार्च। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित वृन्दावन सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीमती अनुकृति ओझा साल्वे को महिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती अनुकृति एवं रौशनी द्वारा नृत्य एवं मास्टर किअंश द्वारा संस्कृत श्लोक पाठ किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, श्रीमती अनीता शर्मा, पूर्व विधायक मुख्य रूप से उपस्थित थे।