'तू 16 बरस की, मैं 17 बरस का', ऑपरेशन के दौरान 70 साल के मरीज ने गाया गाना

The patient sang a song

'तू 16 बरस की, मैं 17 बरस का', ऑपरेशन के दौरान 70 साल के मरीज ने गाया गाना
जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के एक निजी नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में तैयारी चल रही थी। 70 साल के बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया था। मरीज को कुछ दिनों से हर्निया की समस्या थी। इस के इलाज के लिए वे एक निजी निर्सिग होम आए हुए थे।
चिकित्सक जब 70 साल के बुजुर्ग काऑपरेशन करने लगे, तो उनको मरीज के मुख से गाना सुनकर खुशी हुई। इस दौरान मरीज के गाते हुए विडियो किसी ने बना लिया। अब यह ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जिस मरीज का इलाज हो रहा है, वो गाना गाते दिख रहा है।
वैसे तो ऑपरेशन का नाम सुनते ही मरीज का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। मगर, जांजगीर के एक निजी नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सक्ती जिला के हसौद का रहने वाला 70 साल का मरीज गंगा राम यादव हर्निया के ऑपरेशन के दौरान तू 16 बरस की मैं 17 बरस का गाना गाते हुए दिख रहा है।
मरीज के इस अंदाज से ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक भी खुश दिख रहे हैं। गाना गाने के बाद गंगा राम ने डॉक्टर से चर्चा भी कर रहा है। इस बीच गंगा राम यादव का आपरेशन सफलता पूर्वक हो गया है और मरीज को विशेष निगरानी मे रखा गया है।
पेट और पीठ की मांसपेशियों का कमजोर होना हर्निया बीमारी की मुख्य वजह है। आमतौर पर ज्यादा वजन उठाने का कार्य करना, मोटापा, किसी चोट का ऑपरेशन होना, धूम्रपान, पुरानी खांसी, कब्ज, ज्यादा बच्चों का जन्म आदि भी इस बीमारी की मुख्य वजह है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आती है।

मांसपेशियां कमजोर तो इंसीजनल हर्निया का खतरा

मांसपेशियों से कोई अंग बाहर आने लगे तथा वह उभरा हुआ नजर आए, वहां सूजन हो तो हर्निया की जांच कराना चाहिए। यदि किसी ने पेट या शरीर के दूसरे हिस्से का आपरेशन कराया है तो मांसपेशियां कमजोर होने के कारण इंसीजनल हर्निया का खतरा बढ़ता है।

Hernia Symptoms: हर्निया पेट में होने वाली समस्या है। इसके कारण होने वाला दर्द असहनीय होता है। हर्निया पेट की कमजोर मांसपेशियों के कारण होती है। यह समस्या बड़े लोगों के साथ बच्चों में भी देखने को मिलती है। बच्चों को हर्निया होने पर उन्हें बेहद तकलीफ होती है। सही समय पर इसके लक्षणों को पहचानकर इसका इलाज किया जा सकता है। बच्चों में हर्निया की का कारण पेरिटोनियम का कमजोर होना है। आइए जानते हैं बच्चों में हर्निया होने पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

बच्चों में हर्निया होने पर दिखने वाले प्रमुख लक्षण-

  • बच्चों में हर्निया की समस्या होने पर पेट में सूजन देखने को मिलता है। वहीं उभार दिखाई देता है।
  • पेट में तेज दर्द होने हर्निया का लक्षण है। हर्निया होने पर उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी दिखाई देती है।
  • पेशाब करने और मल त्याग करने में परेशानी होना भी हर्निया का प्रमुख लक्षण है।
  • बच्चों में हर्निया होने पर नाभि के आसपास सूजन देखने को मिलती है।

हर्निया से बचाव के उपाय

हर्निया होने पर डॉक्टर सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस समस्या में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से उपचार किया जाता है। अधिकांश बच्चों में हर्निया की समस्या आनुवांशिक कारणों या गर्भ में गड़बड़ी के कारण होती है। हर्निया से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चों के डाइट ध्यान रखें और खेलकूद के दौरान उन्हें भारी वस्तुओं को उठाने न दें। इससे हर्निया की समस्या से बचा जा सकता है।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'