हनुमान टेकरी पर हुई डकैती का खुलासा:राजस्थान की कालबेलिया गैंग ने की थी वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार

गुना में हनुमान टेकरी मंदिर पर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजस्थान की कालबेलिया गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी है। दूसरा वह सुनार है, जिसने चोरी की गई चांदी के जेवर बेचने में मदद की थी। पुलिस ने चोरी गए करीब दस किलो चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। 25 अगस्त को हनुमान टेकरी मंदिर पर नकाबपोश गैंग ने डकैती की थी। वह पहाड़ी के पीछे की तरफ से टेकरी पर पहुंचे थे। उन्होंने गार्ड को बंधक बना लिया था। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश कर बालाजी सरकार का मुकुट, गदा समेत आभूषण चुरा लिए थे। हालांकि, अगले दिन टेकरी ट्रस्ट ने बताया था कि करीब 3.50 किलो चांदी के जेवर गए हैं। डकैत CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए थे। पीछे के मंदिरों की दान पेटी तोड़कर वह कुछ नगदी भी चुरा ले गए थे। इसके बाद पीछे के रास्ते से ही भाग गए थे। SP संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि मामले में SIT बनाई थी। एक SIT ग्वालियर आईजी ने भी बनाई थी। दोनों टीमों ने मिलकर लगातार दिशा में काम किया। 500 से ज्यादा CCTV खंगाले गए। घटना के समय सक्रिय मोबाइलों की जांच भी की गई। इसी दौरान पुलिस को बंदा जागीर गांव के कुछ लोगों पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर कुछ पुलिसकर्मियों को सादा ड्रेस में संदेहियों के गांव में आर्थिक सर्वे करने भेजा गया। पुलिस ने झालावाड़ जिले के बंदा जागीर गांव में कालबेलियों के टपरों पर दबिश दी, तो वहां एक अधेड़ महिला और लकवाग्रस्त पुरुष मिले, जिनसे पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि उसके सात लड़के हैं।सभी अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ कहीं चले गए हैं। पुलिस टीम उनके पीछे लगी। चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने मुख्य संदेही बाबूलाल को पकड़ लिया। बाकी आरोपी भाग गए। पूछताछ की गई, तो वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि परिवार के पांच और लोगों के साथ मिलकर वारदात की थी। पहले रास्ते और टेकरी परिसर की रेकी की थी। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल कालबेलिया (42), रेकी करने वाले शंकरनाथ कालबेलिया (42) को गिरफ्तार कर लिया है। चांदी गलाने वाला सुनार भी पकड़ाया चूंकि पुलिस सक्रिय हो चुकी थी। डकैतों को भी भनक लग गई थी। इस वजह से चुराए गए जेवर नहीं बेच पाए। उन्होंने जेवर अपने घर के गाढ़ दिए थे। कुछ जेवरों को सुनार की मदद से गला भी दिया था। कुछ जेवरों को गलाकर लगभग दो किलो की ईंट बना ली थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही सुनार परिवार सहित फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।