सारेगामा ग्रुप के कलाकारों ने नेहरू स्टेडियम पर दी प्रस्तुति:देर रात तक चला आयोजन, 12 अक्टूबर तक यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे

एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड द्वारा हर साल नवदुर्गा उत्सव पर नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में माताजी की प्रतिमा विराजित की जाती है। साथ ही यहां मेला भी आयोजित होता है। इस साल भी यहां मेला लगा है, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार रात माता रानी की शान में एक शाम नेपा के नाम नाइट के साथ संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मंझे हुए कलाकार मास्टर चिराग और उनकी महाराष्ट्र की टीम में शामिल स्नेहल वानखेड़े, खुशी पांडे, दाउद हाशमी आदि कलाकारों ने माता भजनों और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुती दी। मुख्य अतिथि नेपा मिल सीएमडी राकेश कुमार चोखानी थे। जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने नेपा गीत से की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की थी। यह गीत नेपा के गीतकार, लेखक, कवि और चिंतक सेवानिवृत्त डाकपाल प्रकाश खैरनार ने लिखा है। इस दौरान काफी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। देर रात तक कार्यक्रम चला, नवदुर्गा उत्सव के दौरान नेपानगर के नेहरू स्टेडियम में मेला लगा है। यहां हर दिन सांस्कृति और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यहां झूले, दुकानें सजी है। 12 अक्टूबर तक यहां विभिन्न कार्यक्रम होंगे।